रायपुर । समस्त महाजन द्वारा 23, 24 और 25 अगस्त को राष्ट्रीय जीव दया पर्यावरण यात्रा व अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। गुजरात के धर्मज, अहमदाबाद, भाभर एवम राजस्थान के सिरोही पावापुरी में यह तीन दिवसीय आयोजन होगा। यह सेमिनार पर्यावरण संरक्षण और जीवों के प्रति दया भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। इस सेमिनार में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, पर्यावरणविद्, जीवदया प्रेमी, गोशाला संचालक और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।
इसमें पर्यावरण प्रदूषण के कारण और निवारण ,जीव विविधता, जीवों के संरक्षण और उनके आवासों की सुरक्षा,जलवायु परिवर्तन एवम इसके प्रभाव और इससे निपटने के उपाय, गौ संवर्धन, गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने ,स्वदेशी अहिंसक कृषि पद्धति, जल संचयन, गोचर संवर्धन से गोपालन , पंचगव्य गौउत्पाद निर्माण, देसी पेड़ों व भारतीय प्राचीन जीवन शैली से स्वस्थ पर्यावरण जैसे विभिन्न के विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह सेमिनार पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने और उन्हें सक्रिय रूप से इसमें योगदान देने के लिए प्रेरित करेगा।
समस्त महाजन संस्था के मैनेजिंग ट्रस्टी गिरीश शाह, राजस्थान संपर्क प्रमुख रविंद्र कुमार जैन, अखिल जैन (पदम डाकलिया) छत्तीसगढ़ से संपर्क करके इस सेमिनार के लिए पंजीकरण करवाया जा सकता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गौ सेवा गतिविधि राष्ट्रीय प्रमुख एवं राष्ट्रीय पर्यावरण प्रमुख भी इसमें मार्गदर्शन देने के लिए उपस्थित रहेंगे। भारत सरकार के भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सदस्य तथा पशु कल्याण प्रतिनिधि भी इसमें भाग लेंगे। पर्यावरण एवं गौसेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले देशभर के विभिन्न संत महात्माओं का भी इसमें सानिध्य मिलेगा।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक