गरियाबंद। फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से मां -बेटी की मौत हो गईं है, जानकारी अनुसार भसेरा गांव में कृष्णा साहू अपनी पत्नी लता साहू और बच्चों के साथ रात में सोये हुए थे, देर रात एक जहरीले सांप ने घर में घुसकर कृष्णा साहू की पत्नी लता साहू और उसकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या साहू को डस लिया, सुबह फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए महासमुंद के रेफर किया गया.
इस दौरान मां लता साहू ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया वहीं अस्पताल पहुंचने के बाद इलाज के दौरान ऐश्वर्या साहू उम्र 13 वर्ष ने भी अपना दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है.
इस घटना के बाद ग्रामीणों ने कृष्णा साहू के तीनों बच्चों वंदना साहू (8 वर्ष), खुशी साहू (5 वर्ष) और भुनेश्वर (3 वर्ष) को फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए लाया गया. तीनों बच्चे खतरे से बाहर हैं।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक