April 23, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

अवैध मादक पदार्थ गांजा 50 kg की तस्करी करते दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

थाना सिंघोडा पुलिस के द्वारा अवैघ मादक पदार्थ गांजा पर लगातार की जा रही है कार्यवाही..

सरायपाली // नारायण सान :

दिनांक 29/07/2024 को मुखबीर सूचना पर 50 किलोग्राम गांजा कीमती 750000 रूपये को वाहन टाटा ट्रक क्रमांक MH 40 CD 9608 में अवैध रूप से परिवहन करते पाए जाने पर रोक कर चेक किया गया.

उक्त ड्राइवर से ट्रक में क्या लोड है पूछने पर धान बोरी है कहा गया, ट्रक के अंदर जांच में 50 किलो गांजा पाया गया. उक्त आरोपियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम जावेद खान पिता तवक्कल खान उम्र 55 साल सकिन व थाना पीली हवेली चौक कामठी जिला नागपुर, महाराष्ट्र, मोहम्मद मुमताज पिता मोहम्मद इजाज़ उम्र 50 साल सकिन व थाना वरिशपुरा मोहल्ला कामठी जिला नागपुर महाराष्ट्र का होना बताया गया. पूछने पर नमी युक्त गांजा को ओरिसा से पीली हवेली चौक कामठी जिला नागपुर महाराष्ट्र, खपाने ले जाना बताया गया. 

उक्त मनोत्तेजक मादक पदार्थ परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज हो तो प्रसूत करने हेतु नोटिस दिया गया जो कोई दस्तावेज नही होना स्वीकार करने पर उक्त गंजा व वाहन को जप्त कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपियो को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया. समस्त कार्यवाही में थाना सिंघोड़ा पुलिस एवं सायबर सेल की टीम का सहयोग रहा. 

जप्त सम्पत्ति–

  1) 50 किलोग्राम नमी युक्त मानो उत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 750000 रुपए

2) घटना में प्रयुक्त एक गेरुवा कलर का टाटा ट्रक क्रमांक MH 40 CD 9608 कीमती 2000000 रुपए

3) एक नग मोबाइल कीमती 7000 रुपए

4) नगदी रकम 2000 रुपए

जुमला राशि 2759000 रुपए