बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में भारी बारिश के कारण कलेक्टर ने सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अगले तीन दिनों (27, 28, 29 जुलाई) तक अवकाश घोषित कर दिया है। जिला कलेक्टर द्वारा जारी आदेशनुसार, ये अवकाश सभी शिक्षकगण, विद्यालयीन स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका के लिए लागू नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर और दुर्ग संभाग में लगातार बारिश हो रही है। नदी-नाले भी उफान पर हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं राजधानी में भी सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। रायपुर में पिछले दो दिनों से उमस छाया हुआ था, जिसके कारण लोग गर्मी से परेशान थे। आज हो रही बारिश ने उमस से थोड़ी राहत दिलाई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने भी हेलमेट पहनना किया अनिवार्य
बेटे के साथ मिलकर गांजा बेच रही थी महिला, पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा
सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों पर ब्रेक, आदेश जारी