रायपुर, सक्ती जिले के विकासखण्ड जैजैपुर के ग्राम चोरभट्टी में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक के द्वारा राशन वितरण में अनियमितता किए जाने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चोरभट्टी में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के राशन कार्डधारी हितग्राहियों को आगामी आदेश तक सेवा सहकारी संस्था मुक्ता द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान से राशन वितरण किया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने भी हेलमेट पहनना किया अनिवार्य
बेटे के साथ मिलकर गांजा बेच रही थी महिला, पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा
सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों पर ब्रेक, आदेश जारी