लॉस एंजेलिस. अमेरिका के कोलोराडो राज्य की राजधानी डेनवर में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।
डेनवर पुलिस विभाग ने मंगलवार को ट्वीट कर बताया कि पांच पीड़ितों का पता चला है, जिसमें चार पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया है और एक को मृत घोषित कर दिया गया है।
अधिकारियों ने ट्विटर पर एक काले रंग के वाहन की एक तस्वीर साझा की। आशंका जतायी जा रही है कि गोलीबारी करने वाले संदिग्धों ने इसी वाहन का इस्तेमाल किया था। अधिकारियों ने इस वाहन या वाहन से जुड़े व्यक्ति (व्यक्तियों) के बारे में पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया है।
इससे पहले विभाग ने पहले के एक ट्वीट में लिखा था कि वर्बेना स्ट्रीट के 1400 ब्लॉक में हुई गोलीबारी में छह लोग मारे गए हैं। विभाग ने कहा कि वह इस मामले की जांच कर रहा है।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र