22 वें राज्य स्थापना दिवस का हुआ आयोजन!
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन!
धरमजयगढ़//दि बीबीसी लाइव/असलम खान :
22 वें राज्य स्थापना दिवस का आयोजन रायगढ़ के मिनी स्टेडियम में हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक धरमजयगढ़ एवं अध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लालजीत सिंह राठिया रहे साथ में निराकार पटेल जी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती जानकी काटूज महोदया मंचासीन रहे।
विधायक धरमजयगढ़ लालजीत सिंह राठिया ने इस अवसर पर सभी को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। अपने उद्बोधन में कहा कि आज प्रदेश अपने गठन की 22 वी वर्षगांठ मना रहा है। हमारा राज्य विशिष्ट भौगोलिक और सांस्कृतिक विशेषताओं से पूरे देश में जाना जाता है। छत्तीसगढ़ शासन मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं का निर्माण और संचालन कर रहा है। समर्थन मूल्य में धान खरीदी के साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के आदान सहायता के माध्यम से किसानों को उनकी फसल की उचित कीमत प्रदान करने वाला देश का अग्रणी राज्य है। राज्योत्सव के मौके पर प्रदेश की राजधानी में आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के सभी प्रदेशों के साथ विदेशों से भी कलाकार पहुंचे हैं। यह विविधता में एकता को समर्पित आयोजन है। उन्होंने राज्योत्सव में प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को बधाई व शुभकामनाएं दी।
उक्त अवसर पर उनके साथ पधारे साथी गण विकास शर्मा प्रभारी महामंत्री कांग्रेस कमेटी रायगढ़ , घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष शिव शर्मा, धर्मजयगढ़ जनपद उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल , विद्याधर डनसेना जी , खगेश रात्रे जी श्री सुरेंद्र गुप्ता जी पिछड़ा वर्ग घरघोड़ा ब्लॉक अध्यक्ष, प्रदीप कुमार चौहान प्रभारी महामंत्री किसान कांग्रेस रायगढ़ , संतराम खूटे BDCप्रतिनिधि छाल, की सौजन्य उपस्थिति रही एवं जिला प्रशासन का कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व रमेश मोरे ड्यूटी कलेक्टर श्री गगन शर्मा अनुविभागीय अधिकारी अविनाश मिश्रा कार्यपालन अधिकारी नगर पालिका आयुक्त संबित मिश्रा, लोमस मेरी सर तहसीलदार रायगढ़ प्रशासनिक अधिकारियों के कुशल नेतृत्व से राज्य उत्सव का संचालन सफलतापूर्वक हुआ।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार