शिवपुरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शिवपुरी जिले में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शिक्षक महाशय शिक्षा के मंदिर में दोस्तों के साथ मुर्गा पार्टी करने नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़कर इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिला पंचायत सदस्य ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर कलेक्टर तक से की है।
VIDEO शिवपुरी जिले के खनियाधाना ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोटा का बताया जा रहा है। जिसमें शिक्षक मनोहर सिंह बुदेला ने अपने साथियों के साथ स्कूल में मुर्गा पार्टी करते दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताया गया है कि यह वीडियो ग्रामीणों के द्वारा ही बनाकर वायरल कर दिया गया।
इस पूरे मामले में शिवपुरी जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 से जिला पंचायत सदस्य संध्या लोधी के पति सियाराम लोधी ने इसकी शिकायत कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी से की है। सियाराम लोधी ने इसकी विधिवत जांच कर दोषी शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं इस पूरे मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक श्रीवास्तव का कहना है कि उनके पास वीडियो के साथ शिकायत आई है। इसकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। स्कूल में इस तरह पार्टी करना गलत है।

More Stories
249 लीटर कीमत 6,42,920 रू अवैध अंग्रेजी शराब परिवहन करते 03 आरोपी गिरफ़्तार
सरदार पटेल जयंती पर महासमुंद पुलिस की पहल : 09 स्कूलों के 170 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
कट्टा-कारतूस के साथ मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के 04 आरोपी गिरफ्तार