शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी स्मृति की तस्वीर हाल ही में एक शख्स ने भद्दा कमेंट किया था। मामले को लेकर खूब बवाल मचा। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में ऐक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग करते हुए पत्र भी लिखा था। अब दिल्ली पुलिस ने महिला आयोग की चिट्ठी के बाद मामले में ऐक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने एक जुलाई से लागू हुए नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया है।
दिल्ली पुलिस ने कहा, पीएस स्पेशल सेल में धारा 79, भारतीय न्याय संहिता 2023 और आईटी अधिनियम 2000 की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच शुरू कर दी गई है। उधर महिला आयोग ने बताया था कि राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने हाल ही में कीर्ति चक्र कैप्टन अंशुमान सिंह की विधवा पर की गई एक अभद्र टिप्पणी पर स्वत: संज्ञान लिया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
बता दें, महिला आयोग ने अपनी शिकायत में कहा था कि दिल्ली के अहमद के ने सोशल मीडिया पर कैप्टन अंशुमान सिंह की पत्नी की फोटो पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी की है। यह भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 79 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के अंतर्गत अपराध है।
आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इसकी कडी निंदा की थी और पुलिस से इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की अपील की थी। उन्होंने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने को कहा थी। उन्होंने इस संबंध में दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखा है और तीन दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने को कहा था।
किस तस्वीर पर किया गया था कमेंट
कैप्टन अंशुमान की पत्नी और मां को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में रक्षा अलंकरण समारोह में कैप्टन अंशुमान सिंह की शहादत पर कीर्ति चक्र प्रदाऩ किया था। यह शांतिकाल में वीरता के लिए दिया जाने वाला दूसरा सबसे बड़ा पुरस्कार है। स्मृति की इसी दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही थी जिस पर अहमद नाम के शख्स ने भद्दा कमेंट किया था। बता दें, कैप्टन सिंह पिछले वर्ष जुलाई में भीषण आग से लोगों को बचाते समय शहीद हो गये थे ।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक