महासमुंद। महासमुंद जिले के एक थाने में पदस्थ टीआई को अपनी कुर्सी से हाथ धोना पड़ा। हुआ यूं कि टीआई ने रेप के एक मामले में पीड़िता की FIR दर्ज नहीं की। पीड़िता की शिकायत के बाद SP ने तत्काल कार्रवाई की। इधर अधिकारी पर कार्रवाई की खबर मिलते ही आनन-फानन में FIR दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
जानिए क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म की पीड़िता FIR दर्ज कराने के लिए कोमाखान थाना पहुंची थी। उसने कांग्रेस नेता उत्तम राणा के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया था, मगर उसे काफी देर बिठाने के बावजूद FIR नहीं लिखी गई। पीड़िता ने इसकी शिकायत टीआई शैलेन्द्र नाग से की, मगर उन्होंने भी पीड़िता को चलता कर दिया।
एसपी से मिलकर लगाई गुहार
पीड़ित युवती ने FIR दर्ज नहीं होने पर सीधे एसपी आशुतोष सिंह से मुलाकात की और कोमाखान थाने के टीआई के खिलाफ शिकायत करते हुए उसकी FIR दर्ज करने की मांग की। इस शिकायत पर SP काफी नाराज हुए और उन्होंने अपने अधीनस्थों को तत्काल टीआई के खिलाफ जांच का आदेश दे दिया। टीआई द्वारा FIR दर्ज नहीं करने की पुष्टि होने के बाद एसपी ने तत्काल प्रभाव से टीआई शैलेन्द्र नाग को सस्पेंड कर दिया।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक