रायपुर । खाद्य विभाग ने राजधानी के अवंती बाई चौक स्थित रामा डेरी में छापा मारा। यहाँ से टीम को करीब 50 किलो सड़ी हुई मलाई मिली, जिसे नष्ट करवाया गया। खाद्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक पिछले कई दिनों से विभाग को सूचना मिल रही थी कि रायपुर की कई डेरी में अनहाईजेनिक तरीके से दूध-दही बेचा जा रहा है।
टीम ने औचक निरीक्षण करते हुए मंगलवार को अवंती बाई चौक के रामा डेरी पहुंची, जहाँ जंग लगी ट्रे में मलाई रखी हुई मिली। अधिकारियों ने जब दुकान के अंदर रखे डीप फ्रिजर को खुलवाया, तो गंध से अधिकारी खुद परेशान हो गए। फ्रीज के अंदर कई दिनों से रखा हुआ क्रीम मौजूद था, जो पूरी तरह से सड़ गया था और उसका रंग सफेद से मटमैला हो गया था।
खाद्य विभाग की टीम ने इस सड़े क्रीम को नष्ट किया और दुकान में मौजूद दूध, दही, और क्रीम के सैंपल भी जब्त किए। अधिकारियों के अनुसार, राजधानी के विभिन्न डेरी में यह कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक