उत्तराखंड। भारी बारिश के चलते हरिद्वार के खरखरी की सूखी नदी पर खड़ी गाड़ियां गंगा नदी में बह गईं. बताया जा रहा है कि करीब आधा दर्जन गाड़ियां गंगा में बह गई हैं. वहीं, उत्तरी हरिद्वार में जलभराव के चलते लोगों के घरों में पानी घुस गया है. उत्तराखंड में मानसून का अलर्ट जारी कर दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड में 27 जून को मानसून ने दस्तक दे दी है और अब यह पूरे प्रदेश को कवर कर चुका है. रविवार से 4 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है. वहीं, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 4 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना है, जबकि इस हफ्ते उत्तराखंड के अन्य अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
बता दें कि मानसून के आगमन के साथ ही उत्तराखंड में बारिश शुरू हो गई है. शनिवार दोपहर हरिद्वार में हुई बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया. इसके कारण दर्जनों गाड़ियां नदी में बह गए. गंगा नदी में बह रहे गाड़ियों को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. हालांकि, नदी में गाड़ियों के बहने से किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक