रायपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय के अधिकारी दिवाकर प्रसाद सिंह, रजिस्ट्रार (मिनिस्ट्रियल) की 30 जून को हो रही सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण व उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल प्रदान करते हुए सम्मानित किया तथा उनके भावी स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि दिवाकर प्रसाद सिंह ने मार्च 1995 में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय से अनुवादक के पद पर अपनी सेवा प्रारंभ की थी तथा राज्य विभाजन के पश्चात छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। इस अवसर पर एम.वी.एल.एन. सुब्रहमन्यम संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीएस उपस्थित रहे।

More Stories
CGPSC SI Result 2026 जारी: 341 पदों के लिए 7,301 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में चयनित, जानें आगे की पूरी प्रक्रिया
22 लाख का सौदा फंसा, 10 लाख की बयाना राशि भी नहीं मिली वापस! भिलाई स्टील प्लांट मामले में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
ड्रोन से बदली खेती की तस्वीर: बलौदाबाजार के किसानों ने 40 हेक्टेयर में घंटों में पूरा किया काम, समय और लागत दोनों की बड़ी बचत