July 28, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

रायपुर में आग से यात्री बस खाक, 40 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान, एक महिला घायल; रेडियेटर में ओवर हीटिंग से हादसा

रायपुर. यात्रियों से भरी बस में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई. जिस बस में आगजनी हुई है वह महेंद्रा ट्रेवल्स की बताई जा रही है. बस में करीब 40 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं.आग अचानक लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। जिस वजह से बस जलकर खाक हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अभनपुर थाना की टीम और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची , लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी , गनीमत है की बस पर बैठे यात्री समय रहते ही बस से बाहर निकल गए , नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी , फ़िलहाल कैसे लगी इस बात की जाँच हो रही है