08 यातायात थाना के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही
रायपुर // इरफान शेख :
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर नो पार्किंग एवं लेफ्ट टर्नपर खड़े कर सवारी बैठाते या उतारते हुए यातायात बाधित करने वाले ऑटो चालकों पर अभियान चलाकर शहर के प्रमुख स्थान शास्त्री चौक , जय स्तंभ चौक, फाफाडीह चौक, स्टेशन चौक, भनपुरी, टाटीबंध, भांठागांव, पचपेड़ी नाका, तेलीबांधा एवं पंडरी आदि प्रमुख चौक चौराहों पर अभियान चलाकर 248 ऑटो चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई ।
मिली जानकारी अनुसार शहर से गुजरने वाले प्रमुख चौक चौराहों पर ऑटो चालकों द्वारा लापरवाही पूर्वक नो पार्किंग पर वाहन खड़े कर सवारी बैठाते हुए यातायात बाधित करने के संबंध में बार-बार शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसको देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ओ. पी शर्मा के नेतृत्व में यातायात पुलिस रायपुर के 8 यातायात थाना के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से नो पार्किंग में खड़े कर यातायात में बाधा बनने वाले 248 ऑटो चालकों पर कार्यवाही किया गया।
अपील की गई है —
यातायात पुलिस रायपुर ऑटो चालकों से अपील है कि सवारी निर्धारित स्टॉपेज पर ही बैठाए एवं उतारे , किसी चौक पर या लेफ्ट टर्नपर वाहन खड़ी कर यातायात बाधित न करें ऐसा करते पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करें, निर्धारित स्थल पर ही सवारी बैठाए एवं उतारे ।

More Stories
बिलासपुर सेंट्रल जेल में खौफनाक घटना: आजीवन सजा काट रहे कैदी ने जलती भट्ठी में कूदकर दी जान, सुरक्षा पर उठे सवाल
बाबा बागेश्वर धाम जाते समय बड़ा हादसा! छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर
BMW Layoffs: BMW में 8,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी! जानिए क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला और किन कर्मचारियों पर पड़ेगा असर