रायपुर, विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला मुख्यालयों में एक नवंबर को एक दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
जारी निर्देश में कहा गया है कि जिला मुख्यालयों में एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजन के संबंध में कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विकास विभाग की विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन किया जाए। विभिन्न विभागों में विशेष उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाए। कार्यक्रम स्थल पर राज्य शासन के विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन किया जाए। विगत वर्षों की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाए।
जिला स्तर पर स्थानीय कलाकारों के द्वारा एक नवंबर को एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शालीन होना चाहिए। जिला मुख्यालयों के समस्त शासकीय विभागों में एक नवंबर को रात्रि को रोशनी की जाए। शासन के कल्याणकारी योजनाओं से हितग्राहियों कोे कार्यक्रम में लाभान्वित किया जाए।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र