बीएसई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर को शाम 6 बजे से प्री ओपन सत्र शुरू होगा और यह 6.08 बजे समाप्त होगा. इसके बाद आम निवेशकों के लिए 6.15 बजे से कारोबार की शुरुआत होगी, जो एक घंटे तक 7.15 बजे तक चलेगा. दीपावली के दिन निवेश को शुभ माना जाता है और इस दिन अधिकांश बड़े निवेशक या कंपनियां शेयर बाजार में खरीद-बिक्री करती हैं. मुहूर्त ट्रेडिंग को छोड़ दें, तो दिवाली के दिन शेयर मार्केट सुबह नहीं खुलेगा. इसका मतलब यह हुआ कि दिवाली के दिन जिसे भी निवेश करना होगा, उसके पास सिर्फ एक घंटे का समय रहेगा. मंगलवार को शेयर मार्केट फिर से अपने सामान्य समय पर खुलेगा. 26 अक्टूबर 2022 यानी बुधवार को शेयर बाजार में दिवाली बलिप्रदा की वजह से कोई कारोबार नहीं होगा. गुरुवार और शुक्रवार को निवेशकों के लिए मार्केट खुला रहेगा.

More Stories
मल्हार नगर पंचायत में सत्ता का अहंकार: अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष को थप्पड़ मारा, CMO से बदसलूकी का वीडियो भी वायरल!
छत्तीसगढ़ के शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, यहां देखें पूरी डिटेल
दुर्ग में अफीम की खेती मामले में बड़ी कार्रवाई, कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित, पटवारी और सर्वेयर पर गाज