नयी दिल्ली. लोकसभा चुनाव के लिये 13 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशाें में शुक्रवार सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के पहले चार घंटों (11 बजे तक) के दौरान त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 36.42 और महाराष्ट्र में सबसे कम 18.83 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। झुलसाने वाली गर्मी के बावजूद मतदान की रफ्तार में तेजी है। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई हैं और मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। कहीं से भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आयी है।
त्रिपुरा में 11 बजे तक औसतन 36.42 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद छत्तीसगढ़ में 35.47, मणिपुर में 33.22, पश्चिम बंगाल में 31.25, मध्य प्रदेश में 28.15, असम में 27.43, राजस्थान में 26.84, जम्मू-कश्मीर 26.61, केरल में 25.61, उत्तर प्रदेश में 24.31, बिहार में 21.68 और कर्नाटक में 22.34 तथा महाराष्ट्र में सबसे कम 18.83 प्रतिशत मतदान हुआ है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया है। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दूसरे चरण का मतदान शुरू होने पर मतदाताओं, खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में वोट डालने की अपील की।
तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बंगाल की दो लोकसभा सीटों बालूरघाट और रायगंज में केन्द्रीय सुरक्षा बल महिलाओं को मतदान करने से रोक रही हैं। बालूरघाट में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार और तृणमूल वर्कर्स के बीच झड़प भी हुई है।
चुनाव आयोग ने बताया कि कर्नाटक में दूसरे चरण में वरुणा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करने आये मतदाताओं का चुनाव अधिकारियों ने स्वागत किया। असम में मतदान केन्द्र के बाहर मतदाताओं की सुबह से लम्बी-लम्बी कतारें देखी गयी। मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम सत्यापित करने से लेकर मतदान केंद्रों पर अपना वोट डालने तक देखा गया। बिहार में उत्साहित मतदाताओं की लम्बी कतारें देखी गयी और महिला मतदान करने के बाद अपने अंगुली में स्याही का निशान दिखाती हुई दिखाई दी।

More Stories
राघव चड्ढा का AAP पर बड़ा हमला, ‘शीश महल पार्ट 2’ को लेकर पार्टी पर उठाए सवाल!
लू से बचने के लिए अपनाएं ये 8 आदतें, भीषण गर्मी में सुरक्षित रहेंगे!
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय शेयर बाजार की उपलब्धियों को सराहा, सेबी को सख्त कदाचार नियंत्रण की दी चेतावनी