बालोद, दुर्ग संभाग के कमिश्नर सत्यनारायण राठौर और पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने लाईवलीहुड काॅलेज पाकुरभाट में पहुॅचकर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाईवलीहुड काॅलेज परिसर में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए सामग्री वितरण एवं वापसी के लिए अलग-अलग बनाए गए स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक जानकारी ली।
इसके अलावा उन्होंने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, आब्जर्वर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष, कंट्रोल रूम आदि का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्ट्रंाग रूम के सुरक्षा उपायों के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी ली। इस मौके पर कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत सहित स्ट्रांग रूम के सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे

More Stories
अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण की सुविधा
बस्तर में स्वास्थ्य अभियान की रफ्तार ने बदल दी तस्वीर, सुदूर अंचलों में बढ़ा लोगों का भरोसा!
हाईकोर्ट ने खारिज की IAS रानू साहू के रिश्तेदारों की याचिकाएं, ईडी ने अटैच की करोड़ों की संपत्ति!