छत्तीसगढ़ में मानव हाथी द्वंद के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश के रायगढ़ में हाथी के हमले से एक बुजुर्ग की मौत का एक मामला सामने आया है। जहां हाथी ने हमला करते हुए एक 80 साल के बुजुर्ग को मार डाला है। इस हमले के बाद वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग के शव को कब्जे में ले लिया है।
यह मामला शनिवार की सुबह का बताया जा रहा है। जहां रायगढ़ के खर्रा गांव में रहने वाले 80 साल के जनकराम साहू को हाथी ने कुचलकर मार दिया है। जानकारी के मुताबिक जनकराम साहू सुबह साढ़े 5 बजे जंगल में महुआ का फल बीनने के लिए गया हुआ था। वहीं इस दौरान उसके साथ जयपाल साहू भी जंगल में मौजूद था। दोनों जंगल में साथ महुआ बीन रहे थे। उस वक्त अचानक वहां हाथी पहुंच गया, जैसे ही जयपाल ने हाथी को देखा तो वह भाग खड़ा हुआ। हाथी के आने के बाद बुजुर्ग भी भागने की कोशिश किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ और हाथी ने कुचलकर उसकी हत्या कर दी।
गांव में पहुंचकर साथी ने दी जानकारी
जगल में महुआ बीनने और हाथी आने की खबर की जानकारी के बाद बुजुर्ग के साथ जंगल में गया उसका साथी भाग कर गांव पहुंचा और जाकर सरपंच और वन विभाग के टीम को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वन विभाग के कर्मचारी और पुलिस जंगल पहुंची। लेकिन तब तक हाथी जंगल के अंदर जा चुका था। टीम ने देखा कि हाथी ने बुजुर्ग की हत्या कर दी है। उसके बाद वन विभाग के कर्मचारियों ने शव का पंचनामा तैयार किया और परिजनों को सौंप दिया है।
परिजनों को दी गई सहायता राशि
मामले को लेकर जानकारी देते हुए धरमजयगढ़ के वन अधिकारी अभिषेक जोगावत ने जानकारी देते हुए बताया कि हाथी के हमले से मौते के बाद बुजुर्ग के परिजनों को शासन के नियम के अनुसार मृत व्यक्ति के परिजनों को 25000 रुपये की तत्काल सहायता राशि दी गई हैं। इसके अलावा इस हमले में मिलने वाला बाकी का मुआवजा औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिया जाएगा।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक