राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के नेता इंद्रेश कुमार शनिवार को हजरत निजामुद्दीन दरगाह पहुंचे। दरगाह पहुंचकर उन्होंने चादर चढ़ाई और मिट्टी के दीये जलाए। उन्होंने कहा- निजामुद्दीन दरगाह में ‘मिट्टी के दीये’ जलाना शांति, समृद्धि और सांप्रदायिक सद्भाव का संदेश देता है। इंद्रेश कुमार RSS के राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संरक्षक हैं।
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक ने कहा- किसी को भी धर्म परिवर्तन और हिंसा करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए। सभी अपने धर्म और जाति का पालन करें। दूसरे के धर्म की आलोचना या अपमान न करें। जब देश में सभी धर्मों का सम्मान किया जाएगा, तो देश शुक्रवार को पत्थरवार बनाने वाले कट्टरपंथियों से मुक्त होगा।

More Stories
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का नमन, बोले- उनके आदर्श हमेशा दिखाएंगे राष्ट्रनिर्माण की राह
PM National Child Award 2026: देशभर के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए सुनहरा मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
छत्तीसगढ़ में IFS अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, वन विभाग में 5 अफसरों के तबादले; रिटायरमेंट से पहले प्रशासनिक बदलाव