मुंबई . बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी का कहना है कि फिल्म डबल एक्सएल में काम करने के लिये लोगों ने उन्हें मना किया था।
सतराम रमानी द्वारा निर्देशित, डबल एक्सएल में सोनाक्षी सिन्हा ,हुमा कुरैशी, ज़हीर इक़बाल और महत रघुवेन्द्र की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म दो प्लस-साइज महिलाओं की कहानी है जो अपने सपनों की तलाश में हैं। हुमा कुरैशी को इस फिल्म के लिये लगभग 20 किलो वजन बढ़ाना पड़ा ।
हुमा कुरैशी ने कहा, “ डबल एक्सएल में राजश्री त्रिवेदी की भूमिका के लिए वजन बढ़ाने की बात आई तो मैं डर गई थी क्योंकि मेरे सबसे करीबी विश्वासपात्रों और साथियों ने मुझसे कहा था कि मैं गलती कर रही हूं। और यह मेरे करियर का अंत होगा। लेकिन इन सबके बावजूद मैंने अपना मन बना लिया और भूमिका निभाने का फैसला किया।
हुमा कुरैशी ने कहा, “राजश्री का किरदार निभाना बहुत ही लिब्रेटिंग और एम्पॉवरिंग था। इस फिल्म की शूटिंग करने का अनुभव बहुत ही जबरदस्त रहा, और मुझे मजबूत और अधिक आत्मविश्वासी बनाया।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला