हैदराबाद. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 45 दिनों की यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को तेलंगाना पहुंच गयी है।
श्री गांधी की यात्रा कर्नाटक के रायचूर से निकलने के बाद आज सुबह तेलंगाना में महबूबनगर जिले के गुडेबेलूर पहुंचे।
कांग्रेस नेता के आज सुबह कृष्णा नदी पुल पार कर तेलंगाना के गुडबेलूर में पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, पार्टी प्रभारी माणिक्यम टैगोर, सीएलपी नेता बत्ती विक्रमार्क, कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
श्री गांधी हालांकि कुछ किलोमीटर पैदल चलने के बाद आज सुबह 11 बजे दीपावली के लिए नई दिल्ली रवाना होंगे और वह नवनिर्वाचित कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि 24, 25 और 26 अक्टूबर को यात्रा में विराम के बाद 27 अक्टूबर की सुबह गुडेबेलूर से यात्रा फिर से शुरू होगी।
पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री गांधी तेलंगाना में 12 दिनों तक रहेंगे और 17 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों को कवर करते हुए 375 किलोमीटर पैदल य़ात्रा करेंगे। उन्होेंने कहा कि 04 नवंबर को विश्राम का दिन होगा और यह यात्रा 07 नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी।

More Stories
Haemophilia Disease: मामूली चोट भी हो सकती है जानलेवा, जानें इस खतरनाक Bleeding Disorder के लक्षण और इलाज
सान्या मल्होत्रा ने ‘टोस्टर’ फिल्म में राजकुमार राव के साथ किया जबरदस्त अभिनय, बताया अपना सफर सपनों जैसा
रोहित शर्मा को इस पूर्व कप्तान ने बताया महान खिलाड़ी, 2027 वनडे वर्ल्ड कप पर भी दी अहम सलाह