पखांजूर- पुलिस एवं बीएसएफ द्वारा नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान के तहत् महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुुआ है। नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे नक्सल उन्मुलन अभियान एवं शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर तथा नक्सलियों के खोखली विचारधारा, उनके शोषण, अत्याचार, हिंसा से तंग आकर सी.पी.आई. माओवादी संगठन उत्तर बस्तर डिवीजन अंतर्गत प्रतिबंधित माओवादी संगठन
*(01) काकनार एलओएस सदस्य धन्नु पद्दा पिता करवे पद्दा उम्र 22 वर्ष जाति गोंड़ साकिन मुरसुलनापा थाना/जिला नारायणपुर, नक्सली संगठन में वर्ष 2019 से सक्रिय था। छ.ग. शासन की ईनाम पॉलिसी के तहत् उक्त माओवादी सदस्य पर 01 लाख रुपये का ईनाम घोषित है।
*(02) हिदुर जनताना सरकार उपाध्यक्ष रैसुराम नुरूटी उर्फ जोयो पिता स्व. झलकार नुरूटी उम्र 42 वर्ष जाति गोंड़ साकिन ब्रेहबेड़ा थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर, नक्सली संगठन में 2002 से सक्रिय था।
*(03) हिदुर जनताना सरकार सदस्य टुब्बा कोरेटी पिता स्व. मंगलू राम कोरेटी उम्र 30 वर्ष जाति गोंड़ साकिन जुरहानमेहरा थाना छोटेबेठिया जिला कांकेर, नक्सली संगठन में 2009 से सक्रिय था।*
दिनांक 10.04.2024 को श्री आई. कल्याण एलिसेला भा.पु.से.* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर के समक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में तीनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांकेर द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि 25-25 हजार रुपये* प्रदान किया गया एवं शासन से प्राप्त सहायता नियमानुसार प्रदाय की जावेगी। इस अवसर पर श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर,श्री गिरिजा शंकर साव उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) कांकेर एवं पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक