August 10, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

प्रधानमंत्री दो दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड पहुंचे

देहरादून.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार सुबह विशेष विमान से उत्तराखंड के जौलीग्रांट हवाई अड्डे पहुंचे।
दो दिवसीय भ्रमण पर आए श्री मोदी का यहां हवाईअड्डे पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट एवं अन्य गणमान्यों ने स्वागत किया।
इसके बाद प्रधानमंत्री सेना के विशेष हेलीकाप्टर से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए।