महासमुंद. अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घर के सामने बाइक में सवार दो युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची.
यह घटना बीते रात भदरसी चौखड़ी बागबाहरा थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक 32 वर्षीय चिंताराम यादव और 45 वर्षीय पान सिंह ध्रुव दोनों भदरसी निवासी हैं. हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर से फरार हो गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है.

More Stories
दो हफ्तों में 3 हादसे, 4 मौतें… अब बस-ट्रक की भिड़ंत में 10 घायल, बस्तर में बेलगाम भारी वाहनों पर उठे सवाल
महिला आयोग की सुनवाई में बड़ा खुलासा: 13 नर्सों ने एजेंसी पर आधी सैलरी हड़पने का लगाया आरोप, FIR के निर्देश
आरक्षक की मौत के 42 दिन बाद आया मैसेज- ‘आप स्वस्थ हैं, घर लौट रहे हैं’; पत्नी ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए सवाल