पान खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। भारतीय संस्कृति में इसका खास महत्व है। ये पत्ता एंटी-डायबिटिक, कार्डियोवस्कुलर, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-अल्सर और एंटी-इनफेक्टिव गुण से भरपूर पान का पत्ता खाने से सेहत को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति कब्ज की समस्या से परेशान है तो वह भी पान पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानिए कब्ज में पान के पत्ते के फायदे-
पुरानी कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दरअसल, पान के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये शरीर में पीएच लेवल को मेंटेन रखने में मदद कर सकता है। ऐसे में इसे खाकर पेट से जुड़ी समस्याएं से राहत मिल सकती है। यहां जानिए पुरानी कब्ज से निपटने के लिए पान के पत्ते को कै,े खाएं।
सुबह इस तरह लें पान का पत्ता
कब्ज को दूर कर पेट से सारी गंदगी निकालने के लिए पान के पत्तों को पीसकर रात भर पानी में भिगो दें। सुबह उठकर पानी को छानकर खाली पेट पिएं। इसके अलावा आप एक गिलास पानी को गर्म करें और इसमें पान के पत्ते को डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तो इसे ग्लास में निकालें।। अब इस पानी को घूंट-घूंट करके पिएं।
यूं पाएं एसिडिटी से छुटकारा
कई बार खाना खाने के बाद सीने में जलन, खट्टी डकार आने जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इससे निपटने के लिए पान के पत्ते फायदेमंद होते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए पान के पत्तों को चबाकर खाएं। नियमित रूप से पान के पत्तों को सादा चबाने से पेट से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक