मुबंई. महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने गुरुवार को प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के तीन और सदस्यों को मुबंई के पास पनवेल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
एटीएस ने पनवेल में पीएफआई की एक बैठक की सूचना मिलने के बाद पीएफआई पनवेल के सचिव और दो अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया।
एटीएस ने इससे पहले पीएफआई के 22 सदस्यों को गिरफ्तार किया था जिनकी जांच जारी है।
एटीएस ने तीनों सदस्यों को पीएफआई की गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया।
महाराष्ट्र एटीएस ने पीएफआई के सदस्यों के खिलाफ 22 सितम्बर को चार प्राथमिकी दर्ज की।
केन्द्र सरकार ने पीएफआई पर पांच वर्ष का प्रतिबंध लगाया है।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला