पोंटवेंद्रा (स्पेन), भारत के युवा पहलवान विकास अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की ग्रीको रोमन प्रतियोगिता में देश को पदक दिलाने वाले दूसरे पहलवान बन गये हैं।
विकास ने यह कीर्तिमान रचने के लिये 72 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक मैच में बुधवार को जापान के कोबायाशी डी को 6-0 से मात दी।
इससे पहले साजन भानवाला मंगलवार को कांसे का तमगा जीतकर प्रतियोगिता में पदक हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बन गये थे। उन्होंने 77 किग्रा वर्ग के कांस्य पदक मैच में यूक्रेन के दमित्रो वेसत्सकी को शिकस्त दी थी।

More Stories
IND vs ZIM: ईशान किशन और तिलक वर्मा का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 220 रन का विशाल लक्ष्य
Gold Silver Update: सोना-चांदी में जोरदार उछाल, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी- जल्दबाजी में निवेश किया तो हो सकता है नुकसान!
सरकार से समझौते के बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद छात्रों ने लिया बड़ा फैसला