भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी बची हुई 5 सीटों पर आज नामों का ऐलान कर सकती है। दिल्ली में आज भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितांन्द शर्मा होंगे शामिल।
बता दें कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने मध्य प्रदेश की 24 सीट पर नामों की घोषणा पहले कर दी है। 5 सीटें होल्ड पर है। छिंदवाड़ा , इंदौर ,उज्जैन धार, बालाघाट सीट पर मंथन जारी है।अनुमान है कि बची हुई 5 सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों के नाम का ऐलान हो सकता है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक