भोपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचोरी आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व आज कांग्रेस का हाथ जोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। श्री पचोरी ने यहां स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ले ली। इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित रहे। श्री शर्मा और श्री चौहान ने श्री पचोरी को भाजपा की सदस्यता दिलायी। कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। श्री पचोरी केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं और उनका भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में प्रभाव है।

More Stories
महासमुंद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों की जांच में मिली खामियां; पनीर का लिया गया सैंपल
रायपुर में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: चरित्र पर शक में प्रेमी ने दुपट्टे से घोंटा गला, खेत में डुबोकर ली जान; 24 घंटे में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में LPG का नया दौर: 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी का दावा