राजस्थान के कोटा में महाशिवरात्रि के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां एक जुलूस के दौरान कई बच्चे बिजली के करंट की चपेट में आ गए। बच्चों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। एक बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
राजस्थान के कोटा में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास से निकल रही शिव बारात में करंट फैल गया। इसकी चपेट में एकदर्जन से अधिक बचे आ गए। करंट से झुलसने के बाद 14 बच्चों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचाए गए कई बच्चों के हाथ-पैर झुलसे नजर आए। सभी का तुरंत इलाज शुरू किया गया।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायल बच्चों का हाल जानने के बाद कहा कि सभी बच्चे स्वस्थ रहें इसके लिए डॉक्टरों की टीम लगी है। एक बच्चे की हालत गंभीर है। बहुत छोटे बच्चे हैं। अस्पताल को निर्देश दिया गया है कि बच्चों के इलाज में किसी तरह की कमी ना रहे। जरूरत पड़ी तो बच्चों को रेफर भी किया जाएगा और सर्वोत्तम इलाज दिया जाएगा।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक