रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। पुराणों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। माना जाता है यह दिन आध्यात्मिक शक्ति और ऊर्जा प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक