मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का नया गाना ‘मस्त मलंग झूम’ रिलीज हो गया है।
‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका हैं।फिल्म के टाइटल ट्रैक के बाद अब इसका दूसरा गाना मस्त मलंग झूम रिलीज कर दिया गया है,जो एक पेपी सॉन्ग है।इस गाने में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रही हैं। मस्त मलंग झूम को अरिजीत सिंह, विशाल मिश्रा और निकिता गांधी ने गाया है। वहीं, गाने के बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, जबकि विशाल मिश्रा ने मस्त मलंग झूम को कंपोज किया है।
बड़े मियां छोटे मियां को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर,पृथ्वीराज सुकुमारन और अलाया एफ शामिल हैं। बड़े मियां छोटे मियां ईद के मौके पर इस वर्ष रिलीज की जाएगी।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने