रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीएम विष्णु देव साय से मिलने एक शख्स पिस्टल लेकर पहुंच गया। इस घटना को सीएम की सुरक्षा में बड़ी चूक से जोड़कर देखा जा रहा है। इस चूक के बाद 8 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स जैसे ही सीएम से मिलने अंदर जाने ही वाला था, तब उसे रोका और पिस्टल को जप्त किया गया है।
बताया जा रहा है कि सीएम से मिलने के लिए रोजाना लोग पहुंचते हैं। इस बीच एक शख्स वीआईपी गाड़ी के साथ अंदर घुसा जिसे सीएम निवास सुरक्षा में लगे जवानों ने चेक नहीं किया। जिसके बाद वह शख्स अंदर चला गया, जहां मुख्यमंत्री के कक्ष के बाहर दोबारा चेकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया और उसकी पिस्टल को जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि सीएम से मिलने आने वाला वह व्यक्ति जशपुर का बताया जा रहा है।
हांलाकि इस मामले को लेकर जब सीएम सुरक्षा के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने इसे मॉक ड्रिल बताया है। लेकिन भले ही यह मॉकड्रिल थी, लेकिन एक शख्स सीएम कक्ष के बाहत तक पिस्टल लेकर पहुंच जाता है यह एक बड़ा सवाल है। इस मामले के बाद मुख्यमंत्री निवास सुरक्षा में गेट पर तैनात 8 पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने