ग्वालियर। मध्यप्रदेश में दो सगे नाबालिग भाइयों ने एक नाबालिग छात्रा को घर में अकेला पा कर उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं जब छात्रा के पिता घर आए तो उन्होंने मौके से एक युवक को पकड़ लिया। तो दूसरा भागने में सफल हुआ। जिसके बाद छात्रा के माता-पिता थाने पहुचे और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने दोनों नाबालिग भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
दरअसल, महाराजपुर थाना क्षेत्र केनाबालिग भाइयों के खिलाफ दुष्कर्म कॉलोनी में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा सोमवार को अपने माता-पिता के साथ महाराजपुरा थाने पहुंची। नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाले दो सगे नाबालिग भाइयों पर 26 फरवरी की शाम घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि, दोनों सगे भाई हैं और उन्होंने परिजन की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर उससे जबरदस्ती की है।
जब छात्रा ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं पीड़िता की फरियाद पर पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिग भाइयों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर लिया। साथ ही बड़े भाई जो कि मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल एक भाई फरार बताया जा रहा है। पुलिस फरार युवक के संभावित ठिकानों पर दविश दे रही है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी जल्दी ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने