दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां पहाड़ की खुदाई करते वक्त चट्टान धंसने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है। अभी भी दो मजदूरों की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिन 4 लोगों की मौत हुई उनमें से अभी केवल 2 शव बरामद किए गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
मामला किरंदुल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हादसा उस वक्त हुआ जब एनएमडीसी की खदानों में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान चट्टान अचानक धंस गई और अफरा तफरी मच गई। मलबे में कुल 6 मजदूरों के दबे होने की खबर है जिसमें ले 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि अन्य दो की तलाश की जा रही है। वहीं मलबे को निकालने के लिए बड़ी-बड़ी मशीनें लगाई गई हैं।

More Stories
विश्व रक्तदाता दिवस 2026: सिर्फ 1 यूनिट रक्त बचा सकती है 3 जिंदगियां, जानिए रक्तदान क्यों है सबसे बड़ा महादान
NEET UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित! 21 जून को रायगढ़ के 8 केंद्रों में होगी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
रायपुर दुष्कर्म केस में बड़ा खुलासा! ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप में 2 और गिरफ्तार, जांच में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने