June 14, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

कार और बाइक में आमने-सामने जोरदात भिड़ंत, तीन लोग घायल

बड़वानी। ताजा मामला बड़वानी जिले से सामने आया है। जहां कार और बाइक में आमने-सामने जोरदात भिड़ंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, घटना सेंधवा और निवाली के बीच में मोगरी खेड़ा की है। जहां कार और बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार सामने से और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दिलीप पिता गंश्या, शोभाराम पिता जेत्रा और कार सवार सलीम घायल हो गए।

इधर, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए निवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक इलाज देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं अन्य एक घायल हो इलाज सरकारी अस्पताल में जारी है।