मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा टोंक जिले में ERCP आभार यात्रा के दौरान निवाई पहुंचे। देरी से पहुंचने के कारण उन्होंने सभा को बगैर माइक के संबोधित किया और देरी से आने के कारण वहां मौजूद सदस्यों से माफी मांगी।
बता दें कि सीएम भजन लाल शर्मा रविवार को संशोधित पार्वती कालीसिंध चंबल एकीकृत ईआरसीपी परियोजना की स्वीकृति पर आभार यात्रा पर निकले थे। टोंक जिले के निवाई में भी प्रस्तावित सभा की तैयारी पूरी कर ली गई थी। मगर सीएम वहां निर्धारित समय से 4 घंटा लेट पहुंचे, तो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार उन्होंने बगैर माइक सभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि दिन के कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते इस ERCP आभार सभा में पहुंचने में मुझे देर हो गई। दोनों हाथ जोड़कर माफी मांगते हुए मुख्यमंत्री ने नियमों का हवाले से कहा कि रात 10 बजे बाद माइक का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, इसकी पालना करते हुए आप सभी को समय न देने के लिए आप सभी से क्षमा चाहता हूं।

More Stories
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई और शुभकामनाएं
36 लाख का गांजा बरामद: प्लास्टिक टबों में बनाया सीक्रेट चैंबर, तस्करी की कोशिश नाकाम
अंधेरे में 48 गांव: बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को खून से लिखे 500 पत्र