April 29, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

राजधानी की दो दुकानों में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी

रायपुर। रायपुर के भांटागांव स्थित एक मोबाइल और मेडिकल स्टोर में आज भीषण आग लग गई. इससे दोनों शॉप से लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया. इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है.

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि आकाश मोबाइल और हरिओम मेडिकल दुकान में आग लगी थी. फिलहाल आग लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.