नई दिल्ली. उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिल रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि नॉर्थईस्ट और उससे सटे पूर्वोत्तर भारत के अन्य इलाकों में भी 23 फरवरी तक तेज बारिश और आंधी तूफान जारी रहने वाला है।
इस समय पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान 9-13 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यूपी, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज ओले भी गिरे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से उत्तर भारत के पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 21 फरवरी और 22 फरवरी को आंधी तूफान, बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश में आज हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में कल (22 फरवरी) भी बारिश का अलर्ट है। वहीं, पूर्वी यूपी और पूर्वी मध्य प्रदेश के इलाकों में 21 फरवरी को ओले गिर सकते हैं।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक