परवल में विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2 और विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है। परवल की सब्जी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसे खाने से ब्लड शुगर को कम करने में मदद मिलती है। जानिए हरी परवल की सब्जी में कौन से गुण पाए जाते हैं और इसके फायदे क्या है?
परवल खाने के फायदे
डायबिटीज में फायदेमंद- परवल की सब्जी को डायबिटीज में फायदेमंद माना गया है। पटोल के पत्तों का साग या फिर सब्जी खाने से ब्लड शुगर लेवल कम होने लगता है और शरीर से सूजन भी घट जाती है।
पेट के लिए फायदेमंद- परवल खान से डाइजेस्टिव हेल्थ में सुधार आता है। परवल में भरपूर हेल्दी फाइबर होता है जिससे डाइजेशन मजबूत होता है। फाइबर की अच्छी मात्रा होने से कब्ज की समस्या से भी राहत मिलती है। गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर में भी परवल खाने से फायदा मिलता है।
वजन घटाने में मदद- परवल ऐसी सब्जी है जो कैलोरी और फैट में लो है। वजन घटाने के लिए परवल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला फाइबर इंग्रीडिएंट वेट लोस जर्नी को आसान बनाता है और इसे खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है।
हार्ट के लिए फायदेमंद- हार्ट के लिए भी परवल फायेदमंद सब्जी है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट और पॉलीफेनॉल ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते है। इससे सूजन को कम किया जा सकता है। परवल पोटेशियम और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक