मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ की आने वाली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।
‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की मुख्य भूमिका हैं। ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के टाइटल ट्रैक को अनिरुद्ध रविचंदर और विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। वहीं, गाने के लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे है, जबकि विशाल मिश्रा ने इसे कंपोज किया है।
बड़े मियां छोटे मियां को वासु भगनानी और जैकी भगनानी के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया जा रहा है।बड़े मियां छोटे मियां में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर,पृथ्वीराज सुकुमारन और अलाया एफ शामिल हैं। बड़े मियां छोटे मियां ईद के मौके पर इस वर्ष रिलीज की जाएगी।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक