एमएसपी कानून की गारंटी को लेकर किसान सड़क पर आंदोलन कर रहे हैं. इस आंदोलन में शामिल किसान की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, शंभू बार्डर में 63 साल के ज्ञान सिंह को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मौत हो गई.
बता दें कि जिस किसान की मौत हुई है उसने सीने में दर्द होने की शिकायत की थी. जिसके बाद किसान को पंजाब के राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जाया गया. उन्हें फिर वहां से पटियाला के राजिंदरा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर जिले के रहने वाले ज्ञान सिंह दो दिन पहले किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च में भाग लेने के लिए शंभू सीमा पर आए थे.
संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने दिल्ली चलो मार्च का आह्वान किया था. किसानों ने मंगलवार को मार्च शुरू किया और तब से पंजाब और हरियाणा की शंभू और खनौरी सीमाओं पर डेरा डाले हुए हैं. किसान यूनियन नेताओं और सरकार के बीच गुरुवार को तीसरे दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही थी. अगले दौर की बातचीत अब फिर रविवार को होगी.

More Stories
महासमुंद में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, होटल-ढाबों की जांच में मिली खामियां; पनीर का लिया गया सैंपल
रायपुर में प्रेमिका की बेरहमी से हत्या: चरित्र पर शक में प्रेमी ने दुपट्टे से घोंटा गला, खेत में डुबोकर ली जान; 24 घंटे में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में LPG का नया दौर: 15 अगस्त से मिलेगा 10 किलो का स्मार्ट कंपोजिट सिलेंडर, ऐप से बुकिंग और 4 घंटे में डिलीवरी का दावा