मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘फाइटर’ ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है।
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म फाइटर 25 जनवरी को प्रदर्शित हुयी है।
यह फिल्म एरियल एक्शन ड्रामा है, जिसमें एयर फोर्स के फाइटर पायलट्स की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म फाइटर में ऋतिक और दीपिका की रोमांटिक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज तीन हफ्ते हो चुके हैं। फिल्म फाइटर ने 200 करोड़ की कमाई कर ली है।
‘फाइटर’ में ऋतिक रौशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर की भी अहम भूमिका है।

More Stories
CM मोहन यादव ने जबलपुर को दी ₹400 करोड़ की सौगात, विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, शहर को मिलेंगी नई सुविधाएं
रायपुर में पुलिस आरक्षक ने की आत्महत्या, अमलीडीह पुलिस क्वॉर्टर में जहर खाकर दी जान, जांच शुरू
छत्तीसगढ़ में नकली दूध उत्पादों पर बड़ा बैन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, पनीर-क्रीम समेत कई उत्पादों पर रोक