ग्वालियर। मध्य प्रदेश में सड़क से गुजर रहे बुजुर्ग पर सांड ने हमला कर दिया। सांड ने पीछे से बुजुर्ग को उठाकर पटक दिया। सड़क से लगभग 10 फीट हवा में उछलकर जमीन पर गिरने से बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। जिसके बाद अस्पताल में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद उन दावों पर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं, जिनमें नगर निगम आवारा मवेशियों को पकड़कर उनका आतंक खत्म करने की बात करती है। लिहाजा हर किसी के जहन में चर्चा है कि क्या सिस्टम भी “आवारा” हो गया है?
दरअसल, ग्वालियर में आवारा मवेशियों का आतंक अब जानलेवा होने लगा है। बेपरवाह नगर निगम इसके बाद भी गंभीर नहीं हो रही है। ताजा मामला सांड के हमले का सामने आया है। जहां 63 वर्षीय मुंशी सिंह कुशवाह पर आवारा सांड ने हमला बोल दिया। गोल पहाड़िया इलाके में दोपहर के वक्त सड़क से गुजर रहे बुजुर्ग पर आवारा सांड ने पीछे से हमला कर दिया। सांड ने मुंशी सिंह को 10 फीट हवा में उछालते हुए सड़क पर पटक दिया, जिसके चलते उनके सिर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ