नयी दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा गैर-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के लिए जाने वाले कोष पर रोक लगाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के आरोप राजनीति से प्रेरित है।
श्रीमती सीतारमण ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि केंद्र सरकार वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार काम करती है। उन्होंने कहा कि यह संभव नहीं है कि कोई वित्त मंत्री यह कहकर हस्तक्षेप कर सके कि उसे यह राज्य पसंद नहीं है, इसलिए उसका भुगतान बंद कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित विचार हैं और निहित स्वार्थ वाले लोग ऐसा कह रहे हैं।
दरअसल कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार काम करती है। इसमें किसी राज्य के कोष को रोका नहीं जा सकता है।

More Stories
दुर्ग में वेतन घोटाले का बड़ा खुलासा! हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार, महिला कर्मचारी से 1.49 लाख की कथित हेराफेरी
CWG 2026 की रजत विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का भव्य सम्मान, CM साय ने दिए ₹30 लाख और DSP पद की सौगात
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ