April 17, 2026

खबरों पर नजर हर पहर

गणतंत्र यात्रा में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को सबके बीच ले जायेंगे

रायपुर – सरायपाली// इरफ़ान शेख़ : 

भंवरपुर में आयोजित गणतंत्र यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में रैली के रूप में गांव भ्रमण करते हुए मेन चौक पहुंचे जहां मुख्य अतिथि भूपेश बघेल ने ध्वजारोहण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि गांधी जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने की यह मुहिम प्रशंसनीय है। देश को एकसूत्र में जोड़ने के लिए गांधी के विचार प्रासंगिक है। आज हम सबने संविधान का वाचन किया है। संविधान ने हमें अधिकार सम्पन्न बनाया है जिसकी बदौलत देश का हर नागरिक स्वतंत्र है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चातुरी नंद ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों को हम सबके बीच ले जा रहे है। हमारा उत्साह वर्धन के लिए पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल जी का मैं आभार व्यक्त करती हूं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गिरीश देवांगन, खल्लारी विधायक द्वारिकाधिश यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, कांग्रेस नेता आलोक चंद्राकर, अंकित बागबहरा, चौलेश्वर चंद्राकर, राइस किंग शामिल हुए।

बता दें कि विधायक चातुरी नंद के नेतृत्व में सरायपाली क्षेत्र में गणतंत्र यात्रा के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए विगत 8 जनवरी से अपने विधानसभा क्षेत्र में गणतंत्र यात्रा के माध्यम से गांव गांव पहुंच रहे है। विधायक के इस नवाचार की क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश स्तर में सराहना हो रही है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वनाथ पटेल, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष लीलाकांत पटेल,  कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र वैष्णव, जिला महामंत्री जयंत चौधरी, भंवरपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिदार, पूर्व नपा अध्यक्ष अमृत पटेल, सरायपाली कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष रामनारायण आदित्य, ग्रामीण अध्यक्ष पुष्पेंद्र पटेल, छुहिपाली ब्लाक अध्यक्ष बलराम भोई, बसना जनपद अध्यक्ष रुक्मणि सुभाष पटेल, महिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष पुष्पांजलि बारीक, पूर्व मंडी अध्यक्ष सीता पटेल, यूथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष भरत मेश्राम, नपा के सभापति सुरेश भोई, एनएसयूआई अध्यक्ष भीष्म पटेल, युवा नेता महेंद्र वैष्णव, पुरन पटेल, श्रवण पटेल, मनोज पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता घंसिया सिदार, महेंद्र नायक, लोकनाथ पटेल, रामदयाल पटेल,  हेमा श्रीवास, जयंत चौधरी, तिरित कुमारी,  पूजा तिवारी, चिंतामणि विशाल, अरमान हुसैन, अमित पठानिया, अनस खान, नसीब खान, मोहसिन मेमन, तन्मय पंडा, जयराम पटेल, टिकेश्वर पटेल, प्रीतम चतुर्वेदी, प्रीतम सिदार, कन्हैया पटेल, पदुमलाल पटेल, नितेश पटेल, नामदेव साहू समेत क्षेत्र के कांग्रेसी और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।