कांकेर। पखांजूर नगर पंचायत के भाजपा नेता असीम राय की हत्या के आरोपी पार्षद विकास पाल के अवैध होटल को आज बुलडोजर से ध्वस्त करने की कार्रवाई की जा रही हैं. बताया जा रहा है कि, यह होटल पार्षद ने अपने रसूख से बनवाया था, जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जा रही हैं. इस कार्रवाई के पहले पखांजूर पटवारी कार्यालय की ओर से सूचना पत्र भी जारी किया था और अब अवैध होटल को जमींदोज किया जा रहा है.
बता दें कि, जिले में 7 जनवरी 2024 को हुई बीजेपी नेता असीम राय की हत्या के मामले का पुलिस ने बीते दिनों खुलासा किया था. पुलिस के मुताबिक इस हत्याकांड में असीम राय को मारने के लिए कांग्रेस नेता और नगर पंचायत अध्यक्ष बप्पा गांगुली ने 7 लाख की सुपारी दी थी. इस केस में 12 लोग शामिल थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

More Stories
नक्सल हिंसा प्रभावित 15 परिवारों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ सरकार ने दी ₹2.25 करोड़ की आर्थिक सहायता
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, 4 निरीक्षकों के तबादले; ट्रैफिक और DCB/DCRB को मिले नए प्रभारी
मुंबई से दबोचा गया फरार पूर्व नक्सली, INSAS राइफल समेत हथियारों का जखीरा बरामद; जशपुर पुलिस का बड़ा खुलासा