रायपुर। अयोध्या धाम के श्रीराम जन्मभूमि में निर्मित भव्य मंदिर में रामलला के नूतन विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर जनसंपर्क विभाग की ओर से राम के अयोध्या धाम और वनवास काल में छत्तीसगढ़ यात्रा से जुड़ी स्मृतियों पर आधारित कॉफ़ी टेबल बुक “हम सबके राम” व विशेष कैलेंडर “रामो विग्रहवान धर्मः” का विमोचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माता शबरी की भूमि शिवरीनारायण में किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, गौसेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश्री महंत रामसुंदर दास, सांसद गुहाराम अजगले, आयुक्त जनसंपर्क मयंक श्रीवास्तव, संभागायुक्त श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, आईजी अजय यादव, कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी विजय अग्रवाल, अपर संचालक जनसंपर्क जे एल दरियो उपस्थित रहे।
“रामो विग्रहवान धर्मः” कैलेंडर में अयोध्या धाम श्रीराम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर के साथ रामलला की बेहद मनमोहक तस्वीर को समाहित किया गया है।

More Stories
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल! 34 पुलिसकर्मियों के तबादले, ACCU और थानों में नई तैनाती
रायगढ़ में बड़ी कार्रवाई! प्रतिबंधित एनालॉग पनीर जब्त, डेयरी का लाइसेंस तत्काल निलंबित
बिलासपुर में ATM के अंदर बड़ी ठगी! मदद के बहाने बदला कार्ड, 40 हजार रुपये मिनटों में उड़ाए